मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल का रिजल्ट मई में, सीबीएसई ने जारी किए नए फॉर्मूले

New Formula

📷 फ़ोटो : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं सीबीएसई की जानकारी 2026

CBSE का नया 'थ्री-लेंगवेज' फार्मूला सत्र 2026-27 से कक्षा 9 में विद्यार्थियों को तीन भाषाएं चुननी होगी। जिनमें से कम से कम दो भारतीय भाषा होना अनिवार्य है।

प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा: अब परीक्षाओं में रटने के बजाए 'केश स्टडी', 'एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग' और प्रोजेक्ट वर्क पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय की नई योजना के अनुसार, 2026 से कक्षा 3 से ही AI की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल — मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं समापन की ओर हैं और अब कॉपियों की जांच और रिजल्ट की तैयारी शुरू हो रही है। कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च 2026 को और 12वीं की परीक्षा 7 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी हैं।

सूत्रों के अनुसार, MP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। छात्र अपना परिणाम mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर देख सकेंगे।

इस बार भी 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। रिजल्ट की जानकारी हमारी वेबसाइट पर सबसे पहले आएगी।

⇐ Back to Home