भोपाल | स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 लागू होने से पहले हुई थी, उन्हें सेवा में बने रहने के लिए टीईटी (Teacher Eligibility Test) पास करना अनिवार्य होगा। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने हाल ही में सभी सम्भागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
इसके अनुसार ऐसे शिक्षक जिनकी सेवानिवृत्ति में अभी 5 वर्ष से ज्यादा का समय बचा है, उन्हें परीक्षा देनी होगी। जुलाई-अगस्त 2026 में परीक्षा होनी है।
क्या है TET परीक्षा?
टीईटी का अर्थ है शिक्षक पात्रता परीक्षा। यह परीक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए आयोजित कराई जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थी की शिक्षण क्षमता और विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है।
योग्यता क्या चाहिए?
इसके लिए योग्यता बीएड (B.Ed) या डीएलएड (D.El.Ed) होना अनिवार्य है। हम जल्द ही अपनी वेबसाइट पर स्टडी मटेरियल एवं आवश्यक पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे।