शासकीय स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शासन ने शुरू की योजना

Free Laptop Scheme

📷 फ़ोटो : AI द्वारा निर्मित, शिक्षिका बच्चों को पढ़ाते हुए

मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के तहत 10वीं पास करने वाले टॉप 1200 छात्रों को हाई क्वालिटी के लैपटॉप दिए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक एक लैपटॉप की कीमत 60 हजार रुपये से ज्यादा होगी। इस योजना का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई को डिजिटल माध्यम से मजबूत करना है।

लैपटॉप के जरिए छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई, ई-लर्निंग, प्रोजेक्ट वर्क, रिसर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।

Free Laptop Scheme के लिए जल्द जारी होगी डिटेल

योजना में छात्र और छात्राओं दोनों को समान रूप से शामिल किया गया है। अभी इस योजना के आवेदन की प्रक्रिया को लॉन्च नहीं किया गया है। जल्द ही पात्र विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी शिक्षा विभाग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, डिजिटल उपकरणों की उपलब्धता से छात्रों को नए कौशल सीखने, ऑनलाइन सामग्री तक आसान पहुंच बनाने और तकनीक के साथ तालमेल बिठाने में मदद मिल सकती है।

⇐ Back to Home